हमने तो निशाने पर बम गिराया है, लाशें गिनना तो सरकार का काम है- वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ





नई दिल्ली- वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ ने साफ साफ खुले शब्दों मे साफ कर दिया है की जहां पर बम गिराने के लिए ऑपरेशन किया गया था, वहीं पर बम गिरा है, हमने कोई जंगल मे बम नहीं गिराए है बम बिलकुल निशाने पर जाकर गिरे है ओर इसी संदर्भ मे जब वायु सेना प्रमुख धनोआ से यह पूछा गया कि कितना नुकसान हुआ है, तो वायु सेना प्रमुख ने कहा की कितने लोग मरे है,  इसका आकलन करना उनका हमारा काम नहीं है. यह सरकार बताएगी| हम एक लक्ष्य लेकर गए थे, और सटीक निशाना साधा, वहीं पर बम गिराया, जिसके लिए योजना बनाई गई थी| कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के कई नेताओं ने ये कहा था कि जंगल में बम गिराया गया है, न कि जहां बताया जा रहा है| वायु सेना ने इन खबरों का खंडन कर दिया है

पढे-: राजस्थान के कोटा जिले मे पैदा हुआ एक भामाशाह पुलवामा में शहीद हुये जवानो को सहयोग के लिये देना चाहते है 110 करोड की राशि

वायुसेना प्रमुख बताया की जब शत्रु आक्रमण करता है तो पलट वार करने के लिए हर मौजूद विमान का इस्तेमाल किया जाता है। पाकिस्तानी फाइटर विमान का मुकाबला करने के लिए इस्तेमाल किया गया मिग-21 विमान आधुनिक हथियार प्रणाली से लैस विमान था|       
सेना प्रमुख ने बताया की किसी भी ऑपरेशन के लिए हम अपने हिसाब से तय करते है की कोई भी काम किस फाइटर प्लेन से करवाना है अगर जब विरोधी हमारे इलाके में आने की कोशिश करें, तो हमारे पास जो भी उपबल्ध एयरक्राफ्ट होते हैं, हम उनका स्तमाल करते है उस समय यह नहीं देखा जाता है कि कौन से फाइटर प्लेन से हमला करवाया जाए| 
पढे-: बाबा केदारनाथ धाम के द्वार खुलने की तिथि 9 मई हुई घोषित

विंग कमांडर अभिनंदन के संदर्भ मे जब पूछा गया तो उन्होने बताया कि यदि वह मेडिकल तौर पर फिट रहेंगे, तो उन्हें फिर से अपने कार्य की इजाजत दी जाएगी| बिग कमांडर की अभी मेडिकल जांच चल रही है|अंतिम रिपोर्ट आने पर फैसला लिया जाएगा|  


Comments

Popular posts from this blog

गहलोत सरकार का आदेश, 15 मार्च से होगी सरसों, चना, गेंहू की खरीद

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग फसे क्रिकेटर एस श्रीसंत पर से सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन प्रतिबंध हटाया

राहुल गांधी द्वारा जैश प्रमुख को 'अजहर जी' कहकर संबोधित करने पर मचा बवाल